स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। रोहिणी सेक्टर-16 में एक पुरानी बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं। मौके पर दमकल, पुलिस और राहत-बचाव दल युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रोहिणी सेक्टर-16 में हुआ, जहां लगातार बारिश के कारण पुरानी इमारत अचानक ढह गई। इमारत गिरते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
मलबा काफी अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया है और लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान जारी है।
फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। रोहिणी सेक्टर-16 में एक पुरानी बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं। मौके पर दमकल, पुलिस और राहत-बचाव दल युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रोहिणी सेक्टर-16 में हुआ, जहां लगातार बारिश के कारण पुरानी इमारत अचानक ढह गई। इमारत गिरते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मलबा काफी अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया है और लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान जारी है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!