स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
महाराष्ट्र के पुणे से बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के पास कचरे का विशाल ढेर ढहकर एक तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत पर जा गिरा। हादसे में 15 से 16 लोगों के इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सैनिटरी लैंडफिल का विशाल कचरा ढेर भूस्खलन की तरह खिसककर प्रशासनिक भवन पर आ गिरा, जिससे पूरी इमारत ढह गई। हादसे के वक्त भवन में करीब 20 कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से कुछ लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे लोगों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लगातार बारिश के बीच राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है।
फिलहाल बचाव एजेंसियों की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर