आलू की बदहाली पर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, निकाली 'आलू की शव यात्रा'

  • 4 days ago
  • 189 views


हाथरस के सादाबाद में आलू की लगातार गिरती कीमतों से परेशान किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में किसानों ने अनोखे अंदाज में 'आलू की शव यात्रा' निकालकर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचने की कोशिश की।

सादाबाद के आगरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक से शुरू हुई यह प्रतीकात्मक 'आलू की शव यात्रा' शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्मशान घाट तक पहुंची। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने "राम नाम सत्य है, आलू रोज मरता है" जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि आलू का बाजार भाव उत्पादन लागत से भी नीचे पहुंच गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू भी खराब होने की कगार पर है।

प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी को सौंपा। किसानों ने सरकार से आलू का लाभकारी समर्थन मूल्य तय करने, आर्थिक सहायता देने और किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now