ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 1,07,221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
भर्ती बोर्ड ने जिलेवार और श्रेणीवार कटऑफ सूची भी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 के बीच छह पालियों में आयोजित हुई थी। परिणाम सामान्यीकृत (Normalized) अंकों और निर्धारित नियमों के आधार पर तैयार किया गया है।
बोर्ड के अनुसार, DV और PST की तिथियां अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी। संभावना है कि अगले करीब 15 दिनों में इन चरणों की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) कराई जाएगी और सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आगे की जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर