ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-119 स्थित अरण्य (Aranya) सोसाइटी की एक हाईराइज इमारत के 22वें फ्लोर पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। देखते ही देखते आग ने पास के फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ऊंची मंजिल होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के समय लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सहित पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में एसी यूनिट में विस्फोट को वजह माना जा रहा है।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-119 स्थित अरण्य (Aranya) सोसाइटी की एक हाईराइज इमारत के 22वें फ्लोर पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। देखते ही देखते आग ने पास के फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ऊंची मंजिल होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के समय लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सहित पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में एसी यूनिट में विस्फोट को वजह माना जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!