दलित युवक हत्याकांड में BSP का फूटा गुस्सा! आरोपी को छोड़ने का आरोप, SSP कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

  • 21h ago
  • 86 views


मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गढ़ी सामन्ता गांव में दलित युवक सामलिया की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कर्दम के नेतृत्व में मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि 12 जून की रात गांव के ही रामवीर, सुरेश और लोकेश सामलिया को काम के बहाने अपने साथ ले गए। आरोप है कि जातीय विद्वेष के चलते तीनों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया, जिससे परिवार और बसपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।

प्रदर्शन के दौरान बलदेव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार सुमन, जिला अध्यक्ष जितेंद्र कर्दम और आगरा मंडल प्रभारी नरेश सिंह ने आरोप लगाया कि जनपद में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं दिला पा रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सभी नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बसपा उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

वहीं, प्रदर्शन के बाद बसपा नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now