ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव और बेटी अदिति यादव सोमवार को वाराणसी पहुंचे। दोनों ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी दर्शन कर पूजा की।
मंदिर दर्शन के दौरान दोनों ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके वाराणसी पहुंचने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि काशी विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में दर्शन के बाद दोनों ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। उनके दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता देखने को मिली।
धार्मिक दर्शन के बाद दोनों वापस रवाना हो गए। उनके इस दौरे को लेकर दिनभर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा बनी रही।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर