ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
आगरा मेट्रो अब केवल सफर का साधन नहीं, बल्कि मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों का भी नया केंद्र बनने जा रही है। यात्रियों को आकर्षित करने के लिए आगरा मेट्रो ने 'शो योर टैलेंट' कार्यक्रम शुरू करने के साथ-साथ मेट्रो कोच में जन्मदिन और अन्य छोटे निजी समारोह मनाने की सुविधा देने की तैयारी की है।
इस पहल के तहत युवा गायन, नृत्य, कविता, वादन, स्टैंड-अप, अभिनय जैसी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को मेट्रो स्टेशन पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय कलाकारों को नया मंच मिलेगा।
इसके अलावा, लोग अब आगरा मेट्रो के विशेष कोच को बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी और अन्य निजी आयोजनों के लिए भी बुक करा सकेंगे। मेट्रो प्रशासन का मानना है कि इस पहल से यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा और सार्वजनिक परिवहन को लोगों से और अधिक जोड़ा जा सकेगा।
आगरा मेट्रो का उद्देश्य सफर को केवल एक यात्रा तक सीमित न रखकर उसे यादगार अनुभव बनाना है। कार्यक्रमों और कोच बुकिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नियम जल्द जारी किए जाएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर