ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
गुजरात के सूरत में शातिर चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की टीन की छत काटकर अंदर घुसे और सोने-चांदी के गहनों समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। जाते-जाते वे CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।
घटना पांडेसरा थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा ज्वेलर्स की है। जानकारी के अनुसार, वारदात रात करीब 2 बजे हुई। चोरों ने पहले छत का टीन काटा, फिर दुकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन, मूर्तियां, ब्रेसलेट और अन्य कीमती सामान समेट लिया। दुकान मालिक का दावा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि फिलहाल पुलिस के पास 7.42 लाख रुपये के सामान के बिल उपलब्ध कराए गए हैं। वास्तविक नुकसान का आकलन स्टॉक मिलान के बाद होगा।
दुकान मालिक मनोज सोनी ने बताया कि पिछले चार वर्षों में यह चौथी बार है जब उनकी दुकान को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी कई बार चोरी या चोरी के प्रयास हुए, लेकिन इस बार चोर अपने मंसूबे में सफल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। स्थानीय व्यापारियों ने इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर