5 भाइयों के घरों में रहस्यमयी आग से दहशत! तांत्रिक भी हुए फेल, अब वैज्ञानिक खोजेंगे वजह

  • 49 days ago
  • 210 views


मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के आंतरी गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों के घरों में लगातार रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है। कपड़े, बिस्तर, अनाज और घरेलू सामान अचानक जलने से पूरा परिवार दहशत में है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में न तो शॉर्ट सर्किट हुआ है और न ही किसी तरह की आग जलाई गई थी, इसके बावजूद अचानक सामान में आग लग जाती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब परिवार ने अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए पड़ोसी के घर रखा, तो कुछ देर बाद उसी सामान में वहां भी आग लग गई।

घटना के बाद गांव में अंधविश्वास का माहौल बन गया। कई तांत्रिकों और ओझाओं को बुलाकर पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र भी कराया गया, लेकिन आग लगने की घटनाएं नहीं रुकीं। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक साइंस टीम और बिजली विभाग के विशेषज्ञों को जांच के लिए बुलाया है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में फायर ब्रिगेड और पानी का टैंकर तैनात कर दिया है। विशेषज्ञ अब जले हुए सामान और अन्य साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच करेंगे। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट, किसी ज्वलनशील गैस या रासायनिक प्रतिक्रिया की जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now