ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
मथुरा में ब्रज की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर 30 जून (मंगलवार) को 'ब्रज को स्वच्छ बनाना है' अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (रजि.), मथुरा के तत्वावधान में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे नेशनल चैंबर भवन, सरस्वती कुंड, मथुरा में किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ब्रज क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों की सहभागिता से स्वच्छ एवं सुंदर ब्रज का निर्माण करना है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद शैलजाकांत मिश्रा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप तथा एमवीडीए की उपाध्यक्ष सुषी लक्ष्मी एन. सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपने सुझाव दें और ब्रज को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के इस अभियान में सहभागी बनें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और दोपहर के भोजन के साथ होगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर