ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे के पास सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक और स्कूटी चला रहा अज्ञात युवक दोनों मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात महिला किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली हाईवे की ओर जा रही थी। गोवर्धन चौराहे के समीप अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया और कई मीटर तक घसीटता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि स्कूटी चालक भी घटनास्थल से भाग निकला।
फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार कंटेनर चालक और स्कूटी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर