ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
मथुरा में जिला प्रशासन, नगर निगम मथुरा-वृंदावन, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे "हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" विशेष महाअभियान के तहत सोमवार को भी स्वच्छता, जन-जागरूकता और प्रवर्तन अभियान तेज़ी से जारी रहा। अभियान के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल ₹49,900 का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान अतिक्रमण पर ₹2,300, गंदगी फैलाने पर ₹8,900 और प्रतिबंधित पॉलीथीन एवं प्लास्टिक के उपयोग पर ₹18,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा करीब 15 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन भी जब्त की गई।
विशेष सफाई अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों और वार्डों में व्यापक सफाई कराई गई। कई गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (GVP) समाप्त किए गए तथा खाली भूखंडों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़ा-कचरा हटाकर क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया गया।
अभियान के दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। दुकानदारों से प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रखने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करने की अपील की गई। नगर निगम ने सभी नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित ब्रज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर