ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • 3h ago
  • 185 views


मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए। हादसा थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 112 से 113 के बीच सुबह करीब 03:35 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोला बस सर्विस की एक वोल्वो बस (नंबर BR 28P 4723), जिसमें लगभग 65 यात्री सवार थे, की तेज रफ्तार ट्रेलर (नंबर RJ 47 GA 8143) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी महावन, थाना प्रभारी राया सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साथ ही एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में घायल 21 यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, बस में सवार करीब 39 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर अन्य साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। प्रशासन के अनुसार, कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now