'मम्मी-पापा माफ करना...' BHU के जूनियर डॉक्टर ने IV ड्रिप से लिया ओवरडोज, हॉस्टल में मिला शव

  • 19h ago
  • 103 views


उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित आईएमएस-बीएचयू से बेहद दुखद खबर सामने आई है। एनेस्थीसिया विभाग के 26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर ऋत्विक कुंदू ने कथित तौर पर IV ड्रिप के जरिए एनेस्थीसिया की दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। घटना से मेडिकल संस्थान में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ऋत्विक पश्चिम बंगाल के हुगली के रहने वाले थे और सुश्रुत हॉस्टल के कमरे में रह रहे थे। जब वे काफी देर तक ड्यूटी और क्लास में नहीं पहुंचे तो साथी डॉक्टर उन्हें तलाशते हुए कमरे तक पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने दरवाजा तोड़ा, जहां डॉक्टर बिस्तर पर पड़े मिले और उनके हाथ में IV ड्रिप लगी हुई थी।

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। साथ ही उन्होंने लिखा कि वह अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं और किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस को मिले नोट में एक युवती का भी जिक्र है, जिसके बारे में उन्होंने लिखा कि उसे किसी तरह परेशान न किया जाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका एनेस्थीसिया की दवा के ओवरडोज की है, हालांकि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now