ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
मथुरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर डेम्पीयर नगर स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जगबीर चौधरी प्रधान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता, भाई-बहनों और परिवार के सदस्यों के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं, इसलिए वृक्षारोपण सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने दानवीर भामाशाह के त्याग, सादगी, समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा कि दानवीर भामाशाह का राष्ट्र और व्यापारी समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भामाशाह जयंती को 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा, दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर