'हिम्मत है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें'... CM योगी की अखिलेश यादव को सीधी...
- 7h ago
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत जचौदा के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़क पर भरे पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, जचौदा का यह मुख्य मार्ग करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। लेकिन सड़क पर लंबे समय से जलभराव होने के कारण बाइक सवारों, स्कूली बच्चों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए सफर जोखिम भरा बन गया है।
स्थानीय निवासी रवि कुमार का कहना है कि पानी भरे होने से आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर