Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जचौदा के मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोग बेहाल! हर दिन हादसे का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत जचौदा के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़क पर भरे पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, जचौदा का यह मुख्य मार्ग करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। लेकिन सड़क पर लंबे समय से जलभराव होने के कारण बाइक सवारों, स्कूली बच्चों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए सफर जोखिम भरा बन गया है।

स्थानीय निवासी रवि कुमार का कहना है कि पानी भरे होने से आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Previous News

मथुरा में दो मुंह वाले भैंस के बच्चे का जन्म, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Next News

मथुरा में पारा 43°C, लेकिन महसूस हो रही 50°C जैसी गर्मी! आखिर क्यों बढ़ रही है बेचैनी?