आगरा में PNB शाखा पर CBI-एंटी करप्शन का छापा, सोलर पैनल योजना में लाखों की गड़बड़ी की जांच से हड़कंप

  • 1 day ago
  • 156 views


आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र स्थित भदरौली पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में शनिवार को CBI और एंटी करप्शन की टीम ने शिकायत के आधार पर छापेमारी कर विस्तृत जांच शुरू की। कार्रवाई सोलर पैनल योजना में कथित अनियमितताओं, लाखों रुपये के गबन और हेराफेरी के आरोपों को लेकर की गई। जांच के दौरान बैंक के असिस्टेंट मैनेजर से कई घंटे तक पूछताछ की गई, जबकि लोन से संबंधित फाइलों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की गई। CBI टीम कई अहम दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है और बैंक प्रबंधन से भी विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद CBI और एंटी करप्शन की टीम गाजियाबाद से भदरौली शाखा पहुंची। छापेमारी की सूचना मिलते ही बैंक परिसर और आसपास हड़कंप मच गया। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल बैंक के भीतर दोनों एजेंसियों की जांच जारी है और अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी की गिरफ्तारी या आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now