मथुरा में दो मुंह वाले भैंस के बच्चे का जन्म, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

  • 8h ago
  • 217 views


मथुरा के थाना यमुना पार क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भैंस ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया। इस दुर्लभ घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और लोग इसे देखने पहुंचने लगे।

वीओ:
जानकारी के अनुसार, भैंस के मालिक प्रमोद ने बताया कि उनकी गर्भवती भैंस को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाया। बच्चे के दो मुंह होने के कारण प्रसव काफी जटिल रहा और काफी मशक्कत के बाद उसकी डिलीवरी कराई गई।

जन्म के बाद दो मुंह वाले बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इस दुर्लभ घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।

बताया जा रहा है कि यह नवजात करीब 24 घंटे तक जीवित रहा। पशु विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के मामले जन्मजात जैविक विकृति (Congenital Birth Defect) के कारण होते हैं। ऐसे बच्चों के आंतरिक अंग सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाते, इसलिए अधिकांश मामलों में उनका जीवन बहुत कम समय का होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह किसी चमत्कार का नहीं, बल्कि एक दुर्लभ चिकित्सीय स्थिति का मामला है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now