'हिम्मत है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें'... CM योगी की अखिलेश यादव को सीधी...
- 7h ago
बरेली के फरीदपुर में अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश सक्सेना की मौजूदगी में आयोजित सभा में नई तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई और समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया।
अधिवक्ता गौरव सक्सेना के आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश सक्सेना ने संगठन के इतिहास, उद्देश्यों और उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महासभा का लक्ष्य समाज को सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है।
सभा में सर्वसम्मति से एडवोकेट गौरव सक्सेना को फरीदपुर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं दीपक सक्सेना को संरक्षक एवं मार्गदर्शक, रोहित सक्सेना, विनय सक्सेना और हनी सक्सेना को उपाध्यक्ष तथा विजय सक्सेना को संगठन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा हनी सक्सेना को युवा विंग का उपाध्यक्ष बनाकर युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया गया।
नवमनोनीत पदाधिकारियों ने समाज हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाज में एकजुटता बढ़ाने के आह्वान के साथ हुआ।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर