'हिम्मत है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें'... CM योगी की अखिलेश यादव को सीधी...
- 7h ago
वृंदावन में पागल बाबा अस्पताल के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
घटना मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित पागल बाबा अस्पताल के समीप जंगल की है, जहां स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।
मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से 22 वर्षीय अनीश मुंडा, पुत्र महेश मुंडा, निवासी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनीश करीब 7 से 8 दिन पहले अपने घर से निकला था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर