DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश...
- 6h ago
मथुरा की कोसीकलां पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को कोटवन चौकी क्षेत्र में केनरा बैंक के सामने सरकारी ट्यूबवेल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामरतन (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह, निवासी ग्राम नबीपुर, थाना कोसीकलां के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में मु0अ0सं0 426/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर