कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल! मथुरा में संगठन मजबूत करने पर मंथन, बूथ स्तर तक पहुंचने की रणनीति

  • 2 days ago
  • 162 views


मथुरा के सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाया जाए तथा हर स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाया जाए।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर सहित जिला पदाधिकारी, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई और कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now