'हिम्मत है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें'... CM योगी की अखिलेश यादव को सीधी...
- 7h ago
आगरा में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में स्कूटी में धमाके के बाद भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों और धुएं के बीच एक परिवार फ्लैट में फंस गया, जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में अचानक स्कूटी में धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में पूरा फ्लैट धुएं और लपटों से घिर गया। अंदर मौजूद परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके और मदद के लिए गुहार लगाने लगे।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। हादसे में फ्लैट का काफी सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक आशंका है कि स्कूटी में हुए विस्फोट के बाद आग भड़की, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
फायर विभाग ने लोगों से अपील की है कि वाहनों की बैटरी चार्जिंग और विद्युत उपकरणों के उपयोग में पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर