बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव! गर्मी से बेहोश हुई किशोरी, श्रद्धालुओं ने लगाए VIP कल्चर के आरोप

  • 11h ago
  • 165 views


वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रविवार को वीकेंड के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ और उमस के बीच दर्शन करने आई एक 16 वर्षीय किशोरी अचानक बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं और वीआईपी दर्शन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

रविवार को मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दर्शन व्यवस्था प्रभावित रही। इसी दौरान कानपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी भीषण गर्मी और भीड़ के दबाव के कारण मंदिर की सीढ़ियों पर बेहोश होकर गिर गई।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल किशोरी को भीड़ से बाहर निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मंदिर प्रबंधन पर व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि आम श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं और वीआईपी दर्शन व्यवस्था के कारण सामान्य भक्तों को लंबे समय तक भीड़ में इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

फिलहाल घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now