यमुना किनारे मिला अधेड़ का शव, वृंदावन में फैली सनसनी... पहचान में जुटी पुलिस

  • 1 day ago
  • 217 views


वृंदावन के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब केशीघाट स्थित पांटून पुल के पास यमुना किनारे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय नाविकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने बनियान, पजामा और पैरों में काली सैंडल पहन रखी थी।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ हुलिए के आधार पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now