ब्रेकिंग न्यूज़: विवाह न होने से दुखी युवक ने पुल से कूदकर की आत्महत्या

  • 1 day ago
  • 271 views


मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शादी न होने से कथित रूप से मानसिक तनाव में चल रहे 35 वर्षीय युवक ने यमुना पार क्षेत्र स्थित पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक महेश चंद्र अग्रवाल का 35 वर्षीय पुत्र था। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से विवाह न होने के कारण परेशान और मानसिक तनाव में था। इसी बीच उसने यमुना पार क्षेत्र के पुल से छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now