BREAKING NEWS: खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात! बनेगा नया रेलवे स्टेशन, सफर होगा आसान

  • 2 days ago
  • 129 views


खाटू श्याम बाबा के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने राजस्थान के सीकर जिले में 'खाटू श्याम सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन' के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह नया स्टेशन खाटू श्याम मंदिर से करीब 11 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में राजस्थान दौरे के दौरान इस परियोजना को मंजूरी दी। स्टेशन का निर्माण इस वर्ष के अंत या 2027 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है, जबकि इसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

वर्तमान में श्रद्धालुओं को रींगस रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद करीब 18 से 19 किलोमीटर सड़क मार्ग से मंदिर जाना पड़ता है। नए स्टेशन के शुरू होने के बाद यह दूरी घटकर करीब 11 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे यात्रा का समय भी 10 से 15 मिनट तक कम होगा।

नए रेलवे स्टेशन का डिज़ाइन खाटू श्याम मंदिर की धार्मिक भव्यता से प्रेरित होगा। मुख्य प्रवेश द्वार पर बाबा खाटू श्याम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, एस्केलेटर, लिफ्ट, बेहतर पार्किंग, डिजिटल टिकटिंग और दिव्यांगजन अनुकूल व्यवस्थाएं भी उपलब्ध होंगी।

इस परियोजना से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि खाटू क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन, स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now