BREAKING NEWS: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! ट्रेलर में घुसी स्लीपर बस, 2 की मौत, 40 यात्री घायल

  • 2 days ago
  • 207 views


उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और ट्रेलर से पीछे से टक्कर हादसे की वजह बनी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त बस और ट्रेलर को हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now