BREAKING NEWS: टोल प्लाजा में घुसा LPG टैंकर, भीषण धमाके के बाद लगी आग, कई लोग झुलसे

  • 2 days ago
  • 269 views


उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एलपीजी (LPG) टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सीधे टोल प्लाजा में जा घुसा। टक्कर के बाद गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में टोल प्लाजा के कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि टैंकर चालक भी घायल हुआ। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र हाईवे पर यातायात रोक दिया गया और पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में टैंकर के अनियंत्रित होकर डिवाइडर और टोल बूथ से टकराने के बाद गैस रिसाव होने से आग लगने की बात सामने आई है। हादसे के कारणों की जांच के लिए तकनीकी टीम गठित कर दी गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now