बिड़ला मंदिर के पास शराब ठेके पर बवाल! बवंडर बाबा का धरना पांचवें दिन भी जारी, प्रशासन को दी चेतावनी

  • 2 days ago
  • 138 views


मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित बिड़ला मंदिर के समीप खुले शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर बवंडर बाबा का धरना शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बाबा ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की।

बवंडर बाबा का आरोप है कि शराब का यह ठेका नियमों की अनदेखी कर खोला गया है। उनका कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में शराब बिक्री प्रतिबंधित है, जबकि यह ठेका महज 5 किलोमीटर के भीतर संचालित हो रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थल से 100 मीटर की दूरी आवश्यक है, लेकिन यह ठेका मंदिर से करीब 50 मीटर की दूरी पर संचालित किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारी बाबा का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी के चलते उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बवंडर बाबा ने चेतावनी दी है कि जब तक शराब ठेके को वहां से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन और धरना जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now