अब हर रविवार लगेगा 'बहू-बेटी सम्मेलन'! गांव-गांव महिलाओं को मिलेगा सुरक्षा और अधिकारों का पाठ

  • 23h ago
  • 121 views


मथुरा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने नई पहल शुरू की है। मिशन शक्ति अभियान के तहत अब जनपद की प्रत्येक ग्राम सभा में हर रविवार 'बहू-बेटी सम्मेलन' आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत थाना सुरीर क्षेत्र के बिजऊ ग्राम पंचायत से की गई।

सम्मेलन में महिलाओं और किशोरियों को महिला सुरक्षा कानून, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, प्रेम प्रसंग से जुड़े अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अभियान में पुलिस के साथ जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी भागीदारी करेंगे। साथ ही प्रत्येक ग्राम सभा में एक स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया जाएगा, जो महिलाओं की समस्याओं के समाधान और कार्यक्रम के प्रभावी संचालन में सहयोग करेगी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और समाज में महिला सम्मान व जागरूकता को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक शिवम चाहर, रश्मि यादव, आरक्षी सिंपल, शिवानी तथा चालक विनोद कुमार सहित मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now