मथुरा में लगा निःशुल्क हेल्थ कैंप! न्यूरोलॉजिस्ट ने बताए ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेत, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

  • 17h ago
  • 169 views


मथुरा में वृंदा फाउंडेशन और सर्वोदय हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में के.एस.पी.एम. नॉलेज वर्ल्ड स्कूल, लाजपत नगर स्थित परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।

शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। वहीं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रिंस अग्रवाल ने लोगों को मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि लगातार सिरदर्द, चक्कर आना, हाथ-पैरों में कमजोरी, सुन्नपन और याददाश्त कम होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एसजीपीटी/एसजीओटी, हीमोग्लोबिन और कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

के.एस.पी.एम. नॉलेज वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक पुनीत वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं वृंदा फाउंडेशन के संस्थापक अभिषेक लवानिया ने कहा कि संस्था भविष्य में भी जनस्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी।

शिविर के सफल आयोजन में अमित लवानिया, मनोज वर्मा, ललित कांत, शिवम लवानिया, राजकुमार, राशिद खान सहित वृंदा फाउंडेशन के सदस्यों और सर्वोदय हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now