उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, बागेश्वर में 15 सड़कें बंद - महिला का मकान ढहा

  • 17 days ago
  • 578 views


बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर पहाड़ों से मलबा आने के कारण 15 सड़कें बंद हो गईं, जिससे कई इलाकों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

बारिश के बीच छटिया गांव में हंसी देवी का आवासीय मकान भरभराकर गिर गया। वह अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ इस मकान में रहती थीं। राहत की बात यह रही कि घटना में मां-बेटे के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से परिवार बेघर हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार मकान की दीवारों में पहले से दरारें थीं। लगातार बारिश के कारण उसकी स्थिति और कमजोर होती गई और गुरुवार शाम करीब 4 बजे तेज बारिश के दौरान मकान ढह गया। सूचना मिलने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर रहने की व्यवस्था की गई और प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।

बागेश्वर में बारिश से सड़क नेटवर्क भी प्रभावित है। प्रशासन बंद सड़कों और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी जुटा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के लिए तत्काल राहत और नया मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now