राया में 2000 लीटर संदिग्ध दूध पकड़ा, जांच में मिला स्टार्च; 1.20 लाख का दूध नष्ट

  • 1 day ago
  • 120 views


मथुरा | राया: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने राया रेलवे फाटक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2000 लीटर संदिग्ध दूध से भरे टैंकर को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में दूध में स्टार्च की मिलावट और फैट की मात्रा कम मिलने पर पूरा दूध नष्ट करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह की टीम ने टैंकर की जांच की। चालक हेमनेस कुमार ने बताया कि दूध गोपाल डेयरी, सिकंदराराऊ (हाथरस) से लाया गया था, लेकिन वह दूध के क्रय-विक्रय से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

राया स्थित डेयरी पर की गई त्वरित जांच में दूध की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। टीम ने दूध का नमूना लेकर उसे राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है ताकि विस्तृत जांच कराई जा सके।

जनहित को देखते हुए विभाग ने लगभग 2000 लीटर दूध, जिसकी अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये बताई गई है, मौके पर ही नष्ट करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित डेयरी एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now