राया पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

  • 2 days ago
  • 113 views


मथुरा: थाना राया पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 20 अगस्त 2026 की सुबह मुखबिर की सूचना पर बिचपुरी रोड स्थित पशु मेला स्थल से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना राया में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार पुत्र स्व. बृजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बढ़ेरा, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, निरीक्षक अपराध अरविन्द सिंह एवं हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now