होमवर्क पूरा नहीं किया… टीचर ने मारा थप्पड़, 6 साल के मासूम की मौत से मचा हड़कंप

  • 2 days ago
  • 298 views


आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक निजी स्कूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां यूकेजी में पढ़ने वाले 6 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर शिक्षिका के थप्पड़ मारने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।

परिजनों का आरोप है कि मासूम छात्र होमवर्क पूरा करके स्कूल नहीं पहुंचा था, जिस पर महिला शिक्षिका ने पूरी कक्षा के सामने उसे थप्पड़ मारा। इसके कुछ ही देर बाद बच्चा घबराकर शिक्षिका की गोद में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now