स्मार्ट मीटर फटा या 132 KV लाइन का करंट? सुल्तानपुर में एक ही परिवार के 3 लोग झुलसे

  • 1 day ago
  • 112 views


उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में स्मार्ट बिजली मीटर से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में घर के बाहर लगा मीटर अचानक धमाके के साथ क्षतिग्रस्त हो गया और आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

हादसे में प्रीति अग्रहरी, उनकी तीन वर्षीय बेटी राजवी और परिवार की सदस्य कंचन अग्रहरी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। तीनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल रेफर किया गया.

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं बिजली विभाग ने प्रारंभिक जांच में कहा कि हादसा केवल स्मार्ट मीटर फटने से नहीं, बल्कि पास से गुजर रही 132 KV हाईटेंशन लाइन से करंट घर में आने के कारण हुआ हो सकता है। विभाग के अनुसार पेड़ काटने के दौरान लाइन छूने से यह हादसा हुआ और पूरे मामले की जांच जारी है.

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासन ने तकनीकी जांच शुरू कर हादसे की वास्तविक वजह पता लगाने की बात कही है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now