दाह संस्कार को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस अभिरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार

  • 2 days ago
  • 176 views


मथुरा (राया): थाना राया क्षेत्र के गांव नगला विजय में अंत्येष्टि स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी धाधु पुत्र सुम्मेर सिंह का निधन हो गया था। परिजन उनका शव ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल पर लेकर पहुंचे, तभी गांव निवासी राधाचरण ने वहां दाह संस्कार का विरोध कर दिया, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। राधाचरण ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते बारातघर के लिए प्रस्तावित भूमि पर अंत्येष्टि स्थल बनाया गया है, जबकि प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अधिकारियों और ग्रामीणों की सहमति के बाद ही उक्त भूमि का प्रस्ताव तैयार किया गया था।

पुलिस की निगरानी और समझाइश के बाद विवाद समाप्त हुआ तथा शांतिपूर्ण माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now