गाजियाबाद में खूनी रात! पत्नी और 15 साल की बेटी का गला रेतकर कत्ल, छोटी बेटी पर भी किया हमला

  • 1 day ago
  • 53 views


दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद के बाद एक मीट कारोबारी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि 14 वर्षीय छोटी बेटी पर भी जानलेवा हमला किया। घायल बेटी किसी तरह घर से भागकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही।

पुलिस के अनुसार घटना लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में हुई। आरोपी राजा अंसारी अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों के साथ मकान की चौथी मंजिल पर रहता था। देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सभी सो गए। आरोप है कि कुछ देर बाद राजा ने घर में रखे धारदार हथियार से पहले पत्नी और फिर बड़ी बेटी पर हमला कर दिया।

मां और बहन की चीख सुनकर छोटी बेटी जाग गई। आरोपी ने उस पर भी हमला किया, लेकिन वह घायल अवस्था में घर से निकलकर पड़ोसियों तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह घरेलू कलह मानी जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now