राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 11h ago
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साधु के वेश में मौजूद एक व्यक्ति को यात्रियों की भीड़ बेरहमी से पीटती दिखाई दे रही है। दावा है कि उस पर एक महिला यात्री से छेड़खानी करने का आरोप लगा, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर मौजूद महिला ने साधु पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया। शोर सुनते ही आसपास के यात्री इकट्ठा हो गए और गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साधु वेशधारी व्यक्ति खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन भीड़ लगातार उसके साथ मारपीट करती रहती है। स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और साधु को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना की सच्चाई की पुष्टि की जा रही है।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साधु के वेश में मौजूद एक व्यक्ति को यात्रियों की भीड़ बेरहमी से पीटती दिखाई दे रही है। दावा है कि उस पर एक महिला यात्री से छेड़खानी करने का आरोप लगा, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर मौजूद महिला ने साधु पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया। शोर सुनते ही आसपास के यात्री इकट्ठा हो गए और गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साधु वेशधारी व्यक्ति खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन भीड़ लगातार उसके साथ मारपीट करती रहती है। स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और साधु को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना की सच्चाई की पुष्टि की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!