पानी की टंकी बनी हादसों का खतरा! 10 वर्षीय बालिका गिरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे...
- 1h ago
मथुरा। नोएडा के बिलासपुर में आयोजित चौथी परमाली मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीटीएम ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मथुरा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।
अकादमी के सचिव गोविंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुशाग्र चौधरी, गौरव सिंह और अवन्या सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं अभी सारस्वत और नित्यांत चौहान ने रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
संघ के अध्यक्ष योगेश राठौड़ ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में उसके गुरु के साथ-साथ माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर आगे बढ़ते हैं।
इस उपलब्धि पर शुभम कुमार, भूपेंद्र मिश्रा और तुलकेश चौधरी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी की ओर से जल्द ही खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से अकादमी और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
मथुरा। नोएडा के बिलासपुर में आयोजित चौथी परमाली मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीटीएम ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मथुरा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। अकादमी के सचिव गोविंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुशाग्र चौधरी, गौरव सिंह और अवन्या सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं अभी सारस्वत और नित्यांत चौहान ने रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। संघ के अध्यक्ष योगेश राठौड़ ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में उसके गुरु के साथ-साथ माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर आगे बढ़ते हैं। इस उपलब्धि पर शुभम कुमार, भूपेंद्र मिश्रा और तुलकेश चौधरी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी की ओर से जल्द ही खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से अकादमी और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!