पानी की टंकी बनी हादसों का खतरा! 10 वर्षीय बालिका गिरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे...
- 1h ago
शेरगढ़/मथुरा। दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छाता तहसील के शेरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नारायणगढ़ गांव में नकली पनीर बनाने वाली इकाई पर छापेमारी कर टीम ने 350 किलोग्राम दूषित पनीर और 3000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई।
जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग को नारायणगढ़ गांव में संचालित पनीर निर्माण इकाई में मिलावट की सूचना मिली थी। इसके बाद 3 नवंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जतिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर तस्लीम पुत्र अयूब की मौजूदगी में जांच की गई।
केमिकल और पाम ऑयल से तैयार हो रहा था पनीर
जांच के दौरान टीम को स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड पामोलिन ऑयल, सोयाबीन दाल, रानीपाल व्हाइटनिंग एजेंट और पापड़ी (सोडियम हाइड्रोसल्फाइट) का इस्तेमाल कर पनीर तैयार किए जाने की जानकारी मिली।
टीम ने मौके से पनीर और दूध के अलावा 75 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर, 60 किलोग्राम सोयाबीन दाल, 225 किलोग्राम पामोलिन ऑयल, 1200 ग्राम पापड़ी और 500 ग्राम रानीपाल के नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
350 किलो पनीर और 3000 लीटर दूध कराया नष्ट
कार्रवाई के दौरान करीब 87,500 रुपये कीमत का 350 किलोग्राम दूषित पनीर और 1.80 लाख रुपये कीमत का 3000 लीटर मिलावटी दूध मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, शेष सामग्री को सीज कर दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से फैक्ट्री संचालक तस्लीम के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग की कार्रवाई जारी है।
शेरगढ़/मथुरा। दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छाता तहसील के शेरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नारायणगढ़ गांव में नकली पनीर बनाने वाली इकाई पर छापेमारी कर टीम ने 350 किलोग्राम दूषित पनीर और 3000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग को नारायणगढ़ गांव में संचालित पनीर निर्माण इकाई में मिलावट की सूचना मिली थी। इसके बाद 3 नवंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जतिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर तस्लीम पुत्र अयूब की मौजूदगी में जांच की गई। केमिकल और पाम ऑयल से तैयार हो रहा था पनीर जांच के दौरान टीम को स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड पामोलिन ऑयल, सोयाबीन दाल, रानीपाल व्हाइटनिंग एजेंट और पापड़ी (सोडियम हाइड्रोसल्फाइट) का इस्तेमाल कर पनीर तैयार किए जाने की जानकारी मिली। टीम ने मौके से पनीर और दूध के अलावा 75 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर, 60 किलोग्राम सोयाबीन दाल, 225 किलोग्राम पामोलिन ऑयल, 1200 ग्राम पापड़ी और 500 ग्राम रानीपाल के नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 350 किलो पनीर और 3000 लीटर दूध कराया नष्ट कार्रवाई के दौरान करीब 87,500 रुपये कीमत का 350 किलोग्राम दूषित पनीर और 1.80 लाख रुपये कीमत का 3000 लीटर मिलावटी दूध मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, शेष सामग्री को सीज कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से फैक्ट्री संचालक तस्लीम के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग की कार्रवाई जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!