गोरखपुर में नितिन नवीन की हुंकार, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' मार्च से BJP का शक्ति प्रदर्शन

  • 1h Ago 73 Views


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 नवंबर को गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को वह पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत विशाल पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

यह पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के पास स्थित माता काली मंदिर तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है।

भाजपा की इस पदयात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दौरान जनसभा को संबोधित करने के साथ पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी करेंगे।

पदयात्रा के बाद नितिन नवीन तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक प्रस्तावित है।

5 नवंबर को वह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

भाजपा का यह अभियान ऐसे समय में हो रहा है, जब चुनावी प्रक्रिया और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी है। भाजपा इस अभियान के जरिए विपक्ष के आरोपों का जवाब देने और अपना राजनीतिक पक्ष जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now