पानी की टंकी बनी हादसों का खतरा! 10 वर्षीय बालिका गिरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे...
- 1h ago
सीकर, राजस्थान। राजस्थान के सीकर में एक युवक के मोबाइल पर बैंक का ऐसा मैसेज आया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। मैसेज में बताया गया कि उसके बैंक खाते में 1 लाख करोड़ रुपये ब्लॉक कर दिए गए हैं। हैरानी की बात यह रही कि युवक के खाते में पहले से जमा 55 हजार रुपये भी होल्ड हो गए। हालांकि, बाद में पता चला कि यह पूरा मामला बैंक की तकनीकी गड़बड़ी का था।
जानकारी के मुताबिक, सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी समीर खान बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। 28 अक्टूबर को वह अपने मोबाइल में रिचार्ज कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक का मैसेज आया, जिसमें खाते में 1 लाख करोड़ रुपये ब्लॉक होने की जानकारी दी गई थी।
55 हजार रुपये भी हो गए थे ब्लॉक
अचानक इतनी बड़ी रकम ब्लॉक होने का मैसेज देखकर समीर हैरान रह गए। लेकिन उनकी असली परेशानी तब बढ़ गई, जब उन्हें पता चला कि खाते में पहले से जमा करीब 55 हजार रुपये भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मेडिकल स्टोर मालिक धीरज मटोलिया को पूरी बात बताई।
साइबर थाने पहुंचा युवक
मामले को समझने के लिए समीर अपने मालिक के साथ सीकर साइबर पुलिस थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। साइबर थाने के सहायक उपनिरीक्षक दीनदयाल के अनुसार, जांच में सामने आया कि बैंक की तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलत मैसेज जनरेट हुआ था। युवक के खाते में वास्तव में 1 लाख करोड़ रुपये की कोई रकम जमा नहीं हुई थी।
वापस मिले खाते में जमा 55 हजार रुपये
पुलिस की जांच के बाद समीर ने बैंक से संपर्क किया। बैंक ने भी तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि की और उनके खाते में पहले से जमा 55 हजार रुपये पर लगी रोक हटा दी गई। इस तरह करोड़पति बनने का मैसेज महज एक तकनीकी गलती निकला।
सीकर, राजस्थान। राजस्थान के सीकर में एक युवक के मोबाइल पर बैंक का ऐसा मैसेज आया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। मैसेज में बताया गया कि उसके बैंक खाते में 1 लाख करोड़ रुपये ब्लॉक कर दिए गए हैं। हैरानी की बात यह रही कि युवक के खाते में पहले से जमा 55 हजार रुपये भी होल्ड हो गए। हालांकि, बाद में पता चला कि यह पूरा मामला बैंक की तकनीकी गड़बड़ी का था। जानकारी के मुताबिक, सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी समीर खान बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। 28 अक्टूबर को वह अपने मोबाइल में रिचार्ज कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक का मैसेज आया, जिसमें खाते में 1 लाख करोड़ रुपये ब्लॉक होने की जानकारी दी गई थी। 55 हजार रुपये भी हो गए थे ब्लॉक अचानक इतनी बड़ी रकम ब्लॉक होने का मैसेज देखकर समीर हैरान रह गए। लेकिन उनकी असली परेशानी तब बढ़ गई, जब उन्हें पता चला कि खाते में पहले से जमा करीब 55 हजार रुपये भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मेडिकल स्टोर मालिक धीरज मटोलिया को पूरी बात बताई। साइबर थाने पहुंचा युवक मामले को समझने के लिए समीर अपने मालिक के साथ सीकर साइबर पुलिस थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। साइबर थाने के सहायक उपनिरीक्षक दीनदयाल के अनुसार, जांच में सामने आया कि बैंक की तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलत मैसेज जनरेट हुआ था। युवक के खाते में वास्तव में 1 लाख करोड़ रुपये की कोई रकम जमा नहीं हुई थी। वापस मिले खाते में जमा 55 हजार रुपये पुलिस की जांच के बाद समीर ने बैंक से संपर्क किया। बैंक ने भी तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि की और उनके खाते में पहले से जमा 55 हजार रुपये पर लगी रोक हटा दी गई। इस तरह करोड़पति बनने का मैसेज महज एक तकनीकी गलती निकला।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!