कृष्णा नगर में महिला थाना पुलिस ने की पैदल गश्त, संदिग्धों पर रखी नजर

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 14h Ago 231 Views


जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव कायम करने के उद्देश्य से मथुरा पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कृष्णा नगर क्षेत्र में महिला थाना पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपा पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में निकली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कृष्णा नगर के प्रमुख मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखी। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस की सक्रियता का संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के साथ नियमित पैदल गश्त की जा रही है। इसका उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस दौरान महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डेसी पवार, उपनिरीक्षक अनुराधा यादव सहित महिला थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now