रिहायशी इलाकों से शराब के ठेके हटवाने की मांग, अमित सिंह ने डीएम को सौंपा...
- 59m ago
मथुरा के वृंदावन स्थित एस.एन. भरतिया हेल्थकेयर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता राजकुमार के मुताबिक, 19 सितंबर को उनकी पत्नी रानी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई।
परिजनों के अनुसार, महिला को बेहतर उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। आखिरकार, 10 अक्टूबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान रानी की मौत हो गई।
मृतका के पति का दावा है कि पत्नी के इलाज में करीब 15 से 20 लाख रुपये खर्च हो गए, जिससे परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया है।
अब पीड़ित पति ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मथुरा के वृंदावन स्थित एस.एन. भरतिया हेल्थकेयर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता राजकुमार के मुताबिक, 19 सितंबर को उनकी पत्नी रानी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, महिला को बेहतर उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। आखिरकार, 10 अक्टूबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान रानी की मौत हो गई। मृतका के पति का दावा है कि पत्नी के इलाज में करीब 15 से 20 लाख रुपये खर्च हो गए, जिससे परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया है। अब पीड़ित पति ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!