दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात! 6 नवंबर से मथुरा-सोगरिया के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 53m Ago 57 Views


दीपावली और छठ पूजा के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सोगरिया और मथुरा जंक्शन के बीच 6 नवंबर से अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 20 नवंबर तक प्रतिदिन दोनों दिशाओं में चलेगी। इससे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए सोगरिया-मथुरा जंक्शन के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सोगरिया से यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे रवाना होकर इन्द्रगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीर जी, हिंडोन सिटी, बयाना और भरतपुर स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए दोपहर 2:05 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

वहीं वापसी में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से प्रतिदिन रात 10:50 बजे सोगरिया के लिए रवाना होगी। रास्ते में भरतपुर, बयाना, हिंडोन सिटी, श्री महावीर जी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर और इन्द्रगढ़ स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सोगरिया पहुंचेगी।

रेलवे की इस विशेष व्यवस्था से मथुरा, भरतपुर, बयाना, सवाई माधोपुर और सोगरिया के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। साथ ही नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now