मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं और छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

  • 1h Ago 71 Views


महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर थाना हाईवे पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने टैकमेन सिटी, बालाजीपुरम में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, ऑपरेशन जागृति, एंटी रोमियो टीम और महिला बीट फेस-6.0 के तहत लोगों को विभिन्न सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, महिला सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही नाबालिग बालक-बालिकाओं के प्रेम संबंधों के चलते घर से पलायन जैसी समस्याओं को लेकर भी समझाया गया।

पुलिस टीम ने साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा 102 और आपातकालीन पुलिस सेवा 112 के बारे में भी बताया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चुप न रहने तथा तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से सहायता लेने की अपील की। साथ ही सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now